श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जानें कब है वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा, देखें जून के त्योहारों की लिस्ट

इस बार जून में शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, निर्जला एकादशी, बड़ा मंगल, गंगा दशहरा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। हिंदू शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी सालभर की सभी एकादशियों का व्रत करने के समान फल देता है। इस दिन लोग निर्जल रहकर व्रत करते हैं।
list of festivals of June | shreshth bharat |

June 2024 Vrat Festival: हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुरुआत जून से होती है, लेकिन इस बार 24 मई से ही ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें, इस बार जून के महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इस बार जून में शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, निर्जला एकादशी, बड़ा मंगल, गंगा दशहरा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। हिंदू शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी सालभर की सभी एकादशियों का व्रत करने के समान फल देता है। इस दिन लोग निर्जल रहकर व्रत करते हैं। ये व्रत मोक्ष दिलाता है। वहीं, पति की लंबी आयु के लिए विवाहित स्त्रियां वट सावित्री व्रत करेंगी। सुहागिन औरतें ये पर्व पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए रखती हैं। आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट।

जून 2024 के व्रत त्योहार

2 जून 2024 (रविवार) – अपरा एकादशी
4 जून 2024 (मंगलवार) – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 जून 2024 (गुरुवार) – ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
9 जून 2024 (रविवार) – महाराणा प्रताप जयंती
10 जून 2024 (सोमवार) – विनायक चतुर्थी
14 जून 2024 (शुक्रवार) – धूमावती जयंती
15 जून 2024 (शनिवार) – मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024 (रविवार) – गंगा दशहरा
17 जून 2023 (सोमवार) – गायत्री जयंती
18 जून 2024 (मंगलवार) – निर्जला एकादशी
19 जून 2024 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जून 2024 (शनिवार) – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती
23 जून 2024 (रविवार) – आषाढ़ माह शुरू
25 जून 2024 (मंगलवार) – कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य