Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम योगी ने बीजेपी के ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ दीवार लेखन अभियान में भाग लिया

wall writing campaign|CM Yogi Adityanath| Shreshth Bharat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में लोकसभा चुनाव के लिए ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान भाजपा के कमल के निशान को चित्रित करके ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर भरोसा जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि एक बार फिर मोदी सरकार, और इस बार चार सौ पार यह हम सभी का संकल्प है।

तो वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ओडिशा के देवगढ़ जिले में स्थित कांधल गांव में लोकसभा चुनाव के लिए ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम की भी शुरुआत की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है। देशभर के सभी बूथों पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार‘ के नारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, और हमारा प्रयास है कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओ को शामिल किया जाए और इसे सफल बनाया जाए। यह नारा देश के नागरिकों से विनम्र अपील है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बने और देश के अंदर लगातार विकास हो।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। दीवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र और “एक बार फिर मोदी” के नारे से सजाएं जा रहे है। इस अभियान का नेतृत्व कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने किया, जो चुनावी युद्ध के मैदान में पार्टी की शुरुआती प्रगति का प्रतीक है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता के बीच ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ की अपील को बढ़ाने के मकसद से सोमवार को पार्टी के दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। नड्डा ने ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ के नारे के साथ एक दीवार पर पार्टी के प्रतीक कमल को रेखांकित करके लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा