श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता पंजाब विधानसभा के बाहर बैठे धरने पर, लगाया सरकार पर लापरवाही का आरोप

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए है, उनका कहना है कि उनके बेटे के शूटर ही अभी तक पकड़े गए है जबकि साजिश करने वाले मुख्य साजिशकर्ता अब तक पकड़े नहीं गए है. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है वो उनके बेटे के कत्ल को दबाने के लिए हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ भी उनके हक में नहीं जा रहा है, इसलिए वो विधानसभा के बाहर धरना देने को मजबूर हुए है. बलकौर सिंह ने कहा कि उनका बेटा विश्व प्रसिद्ध सेलिब्रिटी था, जिसकी मौत का पूरी दुनिया को दुख था.

मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है केवल खानापूर्ति हो रही है मेरे बेटे के कत्ल के बाद केवल शूटर ही पकड़े जा सके है, मुख्य साजिशकर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अगर किसी सियासी नेता का मर्डर होता तो सारे आरोपी अब तक पकड़ लिए जाते लेकिन हमारे केस में कुछ भी नहीं हो पाया है. सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि मुझे लगातार धमकियां मिल रही है. सरकार पर बलकौर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि जिस दिन सरकार बदली उस दिन मेरा बेटा मुझसे छिन गया. जब तक कांग्रेस थी मेरा बेटा सेफ था लेकिन इस सरकार ने मेरा सबकुछ छीन लिया अब जब तक विधानसभा चलेगी वो रोज ऐसे ही प्रदर्शन पर बैठने वाले है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा