श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सांसद त्रिची शिवा ने किया हिंदी का अपमान

केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी । बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे। इस दौरान डीएमके सांसद त्रिची शिवा नई संसद में ध्वजारोहण कार्यक्रम का शेड्यूल सिर्फ हिंदी में जारी करने पर भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी शेड्यूल को सबके सामने फाड़ दिया।


दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गज द्वार पर झंडा फहराया था। इस प्रोग्राम में डीएमके सांसद त्रिची शिवा ने हिस्सा लिया था। डीएमके ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था को लेकर भी बैठक में नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि कुर्सियां सिर्फ मंत्रियों के लिए उपलब्ध थीं । सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में त्रिची शिवा ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का शेड्यूल सिर्फ हिंदी में जारी करने का मुद्दा उठाया और इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए सबके सामने शेड्यूल को फाड़ दिया. हालांकि, बैठक की अध्यक्षता कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीएमके के राज्यसभा सांसद डीएमके शिवा को आश्वासन दिया कि अब से अंग्रेजी संस्करण भी प्रसारित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने 28 मई को नई संसद भवन का उद्घाटन किया था। 18 सितंबर से केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 19 सितंबर से सत्र नई संसद में चलेगा।
हिंदी में शेड्यूल जारी करने पर त्रिची शिवा की नाराजगी उनकी पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन की राय का समर्थन मानी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया था। उदयनिधि ने कहा था कि हिंदी भाषा पूरे देश को नहीं जोड़ती।
अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा था, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का नाम ‘हिंदी’ है. स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर आजतक देश को एकसूत्र में बांधने में हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए, ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर राजभाषा हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त करने का संकल्प लें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...