श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विदेश में भी “महिला आरक्षण बिल” की तारीफ

wr

G 20, Women reservation Bill in Newyork:

भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर इंडिया, ब्राजील और साउथ अफ्रीका मिनस्ट्रीयल मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। उन्होंने अपने समकक्षों को तीन बड़ी बातें बताईं।विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि हाल ही में भारत में संसद के विशेष सत्र को बुलाया गया था और ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल को पारित किया गया है। यह सुनते ही दक्षिण अफ्रीका के इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑपरेशन नलेंडी पैंडोर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- यह तो प्रगतिशील निर्णय है। उस मीटिंग हॉल में तीन देशों के दर्जन भर डेलीगेट्स के सामने पैंडोर ने ताली बजाकर खुशी जताई।

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने जी 20 के सफल आयोजन का जिक्र किया.इसके बाक केनेडी रूम में जब ब्रिटेन के साउथ एशिया के मंत्री तारिक अहमद दाखिल हुए तो उन्होंने जी 20 के सफल आयोजन पर बधाई दी। बदले में डॉ एस जयशंकर ने कहा कि वो सभी लोगों को धन्यवाद करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि सभी सदस्य देशों ने जिस तरह से भारत की दिल खोल कर तारीफ की वो बदलते भारत की ताकत है।

इन दिनों भले ही कनाडा के आरोपों का मुद्दा विश्व व्यापी छाया  हुआ है पर वहीं भारत की कूटनीतिक कामयाबी है। जानकारों का मनना है कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के देश ना सिर्फ हमारे कामों को तरजीह दे रहे हैं। बल्कि गंभीरता से अब हमारे विचारों को सुनते भी हैं। यही नहीं अगर आप कनाडा के आरोपों को देखें तो पाएंगे कि कोई भी देश जस्टिन ट्रूडो के समर्थन में नहीं बोल रहा है। इससे पता चलता है कि भारत की महत्ता कितनी बढ़ चुकी है।बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने कहा वेल डन भारत। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप आर्थिक गलियारे की तारीफ की। भले ही इस समय कनाडा के आरोपों का मुद्दा छाया हुआ हो यह भारत की कूतनीति की कामयाबी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा