Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, पूर्व आईएएस समेत पाँच पुलिस वालों को सजा

विधानसभा में सजा

 

यूपी विधानसभा में शुक्रवार को सदन के अंदर ही अदालत लगी, जिसमें भाजपा विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई करने वाले तत्कालीन सीओ जो कि अब सेवानिवृत्त आईएएस हैं, के साथ पाँच पुलिसकर्मियों को एक दिन की कारावास की सजा सुनाई गई. सभी आरोपियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी पाया गया. यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सजा सुनाते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ये फैसला एक उदाहारण बनेगा, इससे पहले 1990 में विधानसभा में अदालत लगी थी यानि विधानसभा के अंदर ये अदालत करीब 33 साल के बाद लगी. जिस मामले में इन पुलिसकर्मियों और सेवानिवृत्त आईएएस को एक दिन कारावास की सजा हुई है, ये मामला 15 सितंबर, 2004 का है तब कानपुर की जनरलगंज सीट के तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई ने बिजली आपूर्ति को लेकर धरना दिया था और डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे, रास्ते में तत्कालीन स्थानीय सीओ अब्दुल समद व अन्य पुलिसकर्मियों ने घेरकर विधायक सलिल विश्नोई के साथ मार पीट कर दी थी, जनरलगंज विधायक के साथ अभद्ता की गई थी और उन्हें अपमानित भी किया गया था, जिसमें सलिल विश्नोई के पैर की हड्डी भी टूट गई थी बाद में ये मामला विशेषाधिकार समिति में पहुंचा था.

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने एक दिन की कारावास की सजा की जगह कुछ घंटों के कारावास की अपील की जिस पर सदन के विधायकों ने असहमति जताई और सुरेश खन्ना ने कहा कि अध्यक्ष के कहने के बाद बदलाव नहीं हो सकता हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक सदन में मौजूद नहीं थे. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी सदन में मौजूद नहीं थे, किसी के विरोध ना करने पर इस प्रस्ताव को समर्थित मान लिया गया. सभी आरोपियों को विधानसभा परिसर के ऊपर बने सेल में रात 12 बजे तक के कारावास की सजा सुनाई गई है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार