श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मिमिक्री से चढ़ा संसद पर कैसा रंग ?

KBB

लोकसभा से संस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान  तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की। जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।

संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री क्या उतारी, मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। इस मामले पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से फोन पर बात भी की।

इस मुद्दे पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। कल्याण बनर्जी ने ही उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री की थी। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा सम्मान करता हूं। मेरा उनको ठेस पहुंचाने का कोई ईरादा नहीं था। जहां तक बात मिमिक्री की है तो ये तो एक कला है।

प्रहलाद जोशी ने संसद में इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी

बीजेपी ने वीडियो साझा करते हुए उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के लिए बनर्जी और गांधी दोनों की आलोचना की थी। बीजेपी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि अगर देश सोच रहा है कि विपक्षी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया, तो इसका कारण यहां है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया, जबकि राहुल गांधी ने उनकी जय-जयकार की कोई कल्पना कर सकता है कि वे सदन के प्रति कितने लापरवाह और उल्लंघनकारी रहे हैं।

गौरतलब है कि तृणमूल सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच, बीजेपी समेत एनडीए के सभी राज्यसभा सांसद उपराष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करेंगे. एनडीए के 109 सदस्य उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के सम्मान में एक घंटे तक खड़े रहेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका