Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोणार्क सूर्य मंदिर की प्रतिकृति के सामने मोदी और विश्व राष्ट्राध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें जी-20 में आए राष्ट्रध्यक्षों के स्वागत के लिए कोणार्क के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के पहिये की प्रतिकृति वाले स्थान को चुना

विश्व में भारत के ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया

 

PM मोदी ने G20 में सम्मलित हुए राष्ट्राध्यक्षों को भारतीय संस्कृति एंव उत्कृष्ट धरोहर से परिचित कराया । प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंदाज में स्वागत करके वैश्विक मंच पर सबका दिल जीत लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ ही ब्राजील के प्रधानमंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति आदि का जिस अंदाज में गले लगाकर और पीठ थप-थपाकर अभिवादन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्टपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अपने पीछे लगी कोणार्क के सूर्य मंदिर के पहिये की प्रतिकृति से भी परिचित कराया।

 

कोणार्क के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के पहिये की प्रतिकृति वाले स्थान को चुनने का कारण

कोणार्क के सूर्य मंदिर को 13वीं शताब्दी ईस्वी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा नर¨सह देव प्रथम ने बनवाया था।इस चक्र में 24 तीलियां हैं, जो कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज में भी दिखाई देती हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चक्र की 24 तीलियां भगवान विष्णु के 24 अवतारों को दर्शाती हैं तो वहीं दूसरी मान्यताओं के अनुसार ये तीलियां 24 अक्षरों वाले गायत्री मंत्र को भी प्रदर्शित करती हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के वास्तुकारों ने धूपघड़ी बनाने के लिए खगोल विज्ञान के अपने ज्ञान का इनमें उपयोग किया था। इसका डिजाइन जटिल गणितीय गणनाओं पर आधारित है, जो पृथ्वी के घूमने, सूरज, चांद और सितारों की गतिविधियों को ध्यान में रखता है। यह पूरे दिन और पूरे साल सूरज की गति को ट्रैक कर सकता है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ankit Sharma murder Case
अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; फैसले के बाद BJP-AAP में सियासी संग्राम
Pappu Yadav Parliament Protest
भगवा चोला पहनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे पर किया विरोध; विपक्ष के प्रदर्शन पर संतों का ऐतराज
Bhiwandi Building Collapse
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरम्मत के दौरान ढही चार मंजिला इमारत, 9 की मौत और कई घायल; CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Delhi Riots conspiracy case
दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की तीसरी जमानत याचिका पर जारी किया नोटिस, 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
Parliament Monsoon Session 2026
'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' विपक्ष का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग
Anti-paper leak Bill passed in Rajya Sabha
विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच राज्यसभा से पास हुआ पेपर लीक रोकने वाला संशोधन विधेयक, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार