Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

647038-akhilesh-yadav-yogi-adityanath

2024 के लोकसभा के चुनावों में ज्यादा समय अब बचा नहीं है, साथ ही उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों भी जल्दी होने जा रहे है. इसको देखते हुए यूपी में सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को लेकर बेहद कड़े तेवर दिखाए हैं. अखिलेश ने आवारा पशुओं को लेकर यूपी के सीएम को घेरा है वहीं खराब स्वास्थ्य व्यवस्ता को लेकर भी यूपी के सीएम पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश ने यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर भी सवाल उठाए हैं, वहीं अखिलेश ने एक कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस और बीजेपी की सांठगांठ के चलते प्रदेश “ भाजपा राज सीजन – 2 ” की पटकथा लिख रही है. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के राज में अपराध की नई इबादत लिखी जा रही है. अखिलेश ने फर्जी केस का जाल, वसूली का दवाब, बुलडोजर का डर, अपहरण – फिरौती, एनकाउंटर की धमकी, आत्महत्या के लिए मजबूर करने को “ भाजपा राज सीजन – 2 ” पटकथा के अध्याय बताए.

इस समय यूपी में भाजपा को सपा ही टक्कर देती दिख रही है. मायावती या बसपा यूपी में भाजपा को टक्कर देती नहीं दिखाई दे रही है साथ ही कांग्रेस तो कहीं आसपास भी दिखाई नहीं देती. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने झांसी पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी के फांसी लगाकर आत्महत्या के मुद्दे को भी उठाया. शिवांगी यादव की आत्महत्या को अखिलेश यादव ने सत्ता में विश्वास की हत्या बताया. सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले आकाश गुर्जर के एनकाउंटर को लेकर भी सरकार को घेरा और आकाश गुर्जर के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया. पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रूपये की मांग करते हुए भारत सरकार से अपील की कि यूपी को ‘ फर्जी एनकाउंटर स्टेट ‘ ना बनाया जाए.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग