Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव में किसने दर्ज की सबसे बड़ी और छोटी जीत?

देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनती दिख रही है। आज हम आपको उन पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की…
Ravindra Dattaram Waikar | lok sabha election | lok sabha election result | election 2024 | shreshth bharat

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित कर दिए गए। सभी 543 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। NDA को 292 सीट तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को 234 सीट मिली हैं। देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनती दिख रही है। आज हम आपको उन पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की…

सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार

1. शंकर लालवानी

शंकर लालवानी ने  मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से 11 लाख 75 हजार 092 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12 लाख 26 हजार 751 मत मिले। इसके साथ ही यहां पर दूसरे नंबर पर नोटा रहा, जिसने रिकोर्ड वोट हासिल किए।

2. रकीबुल हुसैन

असम के धुबरी से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन ने 10.12 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने All India United Democratic Front  के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को हराया।

3. शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को हराया है। शिवराज को कुल 11 लाख 16 हजार 460 वोट मिले हैं।

4. सीआर पाटिल

नवसारी सीट से सीआर पाटिल ने 7 लाख 73 हजार 551 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 10 लाख 31 हजार 65 वोट मिले। उन्होंने लगातार दूसरे आम चुनाव में बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

5. अमित शाह

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट पर 7.44 लाख मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 10 लाख 10 हजार 972 वोट मिले। उन्होंने यहां से लगातार दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज की। शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमणभाई पटेल को 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से हराया है।

सबसे कम वोटों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार

1. रविंद्र दात्ताराम वायकर

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना उम्मीदवार रवंद्र दात्ताराम वायकर महज 48 वोटों से विजयी हुए। उन्हें कुल 4 लाख 52 हजार 644 मत मिले। उन्होंने शिवसेना (UBT) के अमोल गजानन कीर्तिकर को हराया है।

2. अडूर प्रकाश

कांग्रेस के अडूर प्रकाश ने केरल की अत्तिंगल सीट से 684 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 3 लाख 28 हजार 051 मत मिले। उन्होंने माकपा के वी. जॉय को हराया है।

3. भोजराज नाग

छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग ने 1884 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 5 लाख 97 हजार 624 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया।

4. मनीष तिवारी

चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने 2504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 2 लाख 16 हजार 657 मत मिले।  उन्होंने भाजपा के संजय टंडन को हराया है।

5. मुहम्मद हमदुल्ला सईद

कांग्रेस के मुहम्मद हमदुल्ला सईद ने लक्षद्वीप सीट पर 2647 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25 हजार 726 मत मिले। उन्होंने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार मुहम्मद फैजल को मात दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग