श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP के बुलंदशहर को 20 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

PM MODI | SHRESHTH BHARAT

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और राजस्थान के जयपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले है। साथ ही पीएम जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

दोपहर करीब 1:45 बजे मोदी बुलंदशहर में समारोह में शामिल होंगे। पीएम इस कार्यक्रम में 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिसमें रेल, सड़क, तेल व गैस और शहरी विकास एवं आवास जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल है।

पीएम इंडियन ऑयल की टूंडला-गवारिया पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 255 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन प्रोजेक्ट तय समय से पहले पूरा हो गया है। पीएम ग्रेटर नोएडा में 747 एकड़ में फैले इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रियल टाउनशिप  प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। 1,714 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट दक्षिण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और पूर्व में दिल्ली-हावड़ा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के साथ लगा है। करीब 460 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), मथुरा सीवरेज योजना, मुरादाबाद (रामगंगा) सीवरेज प्रणाली और एसटीपी कार्यों का भी उद्घाटन करने वाले है।

पीएम आज शाम करीब साढ़े पांच बजे जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शहर में जंतर मंतर और हवा महल सहित सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न जगहों का दौरा करने वाले है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले