श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी की घोषणा

UTTAR PRADESH | Swami Prasad Maurya | SMAJWADI PARTY | SHRESHTH BHARAT |

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन वो पार्टी से अलग नहीं हुए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के नाम की घोषणा के साथ-साथ नया झंडा भी लॉन्च कर दिया है। वह 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। 

समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव पद से स्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के नाम के ऐलान के साथ पार्टी के झंडे को भी लॉन्च कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इस पार्टी के नए झंडे की तस्वीरें भी सामने आई है। झंडे को तीन रंगो से मिलाकर बनाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी ‘’राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’’ के झंडे को नीले, लाल ओर हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक वह 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी में फूट देखने को मिल सकती है। कई सपा नेताओं के मौर्य की नई पार्टी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही कमलाकांत गौतम और सलीम शेरवानी ने भी सपा से इस्तीफा दे दिया है। जिनके, मौर्य को समर्थन करने और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी में शामिल होने की आशंका है। इसके अलावा अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल भी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आ सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी के राष्ट्रीय महासचिव पद से स्तीफा दिया था पार्टी से नहीं। मौर्य ने सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव को खत लिखकर इस्तीफे के कारण बताए। उन्होंने सपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने पार्टी की जनाधार बढ़ाने का काम अपने तौर तरीकों से जारी रखा, उन्होंने कहा मेरे प्रयास से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों का रूझान समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज