Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC में सुनवाई आज

SUPREME COURT | BABA RAM DEV | acharya balkrishna | SHRESHTH BHARAT

Patanjali ads case:पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। अब तक इस मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण तीन बार कोर्ट में पेश हो चुके हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच कर रही हैं। बाबा रामदेव के वकील मुकुल रोहतगी ने पिछली सुनवाई के दौरान माफी मांगी थी और बाबा रामदेव ने भी माफी मांगी थी।

बाबा रामदेव ने कोर्ट से कहा था कि हमारा इरादा किसी को भी गलत ठहराने का नहीं था। हमने पतंजलि को रिसर्च के तौर पर आगे लाने के लिए प्रयास किए थे। आगे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे किसी को किसी भी प्रकार की हानि हो।

बाबा रामदेव के जबाव पर कोर्ट ने कहा कि आप इतने मासूम तो लग नहीं रहे हो जो आप पर विश्वास कर लिया जाए। अभी भी ऐसा नहीं लगता है कि आपका ह्रदय परिवर्तन हुआ हो। कोर्ट ने आगे कहा कि हम आपको एक सप्ताह का वक्त देते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। आप दोनों सुनवाई के दौरान मौजूद रहें।

इससे पहले भी बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण कोर्ट में 2 और 9 अप्रैल को माफी मांग चुके हैं। माफी को लेकर कोर्ट ने बाबा रामदेव से कहा था कि यह कोई माफीनामा नहीं है यह केवल एक खानापूर्ति है। आपके अंदर किसी भी प्रकार का माफी का भाव नहीं दिख रहा है। उसके बाद कोर्ट ने 10 अप्रैल को अगली सुनवाई के लिए तारीख दी। सुनवाई से एक दिन पहले बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने बिना किसी शर्त के माफीनामा दायर किया था। जिसमें लिखा था कि हमें हमारी गलती का खेद है और ऐसा दोबारा बिलकुल नहीं होगा।

योगगुरु बाबा रामदेव को आज भी सुप्रीम कोर्ट से माफी नहीं मिली। भ्रामक विज्ञापन मामले पर पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई। अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को एक हफ्ते का और वक्त दिया है। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला भ्रामक विज्ञापनों और कोरोना के इलाज के दावों के संबंध में पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ अवमानन से जुड़ा हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा