Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा: पाक की हिंगलाज शक्तिपीठ का आएगा जल

HIN

22 जनवरी को राममलला अपने नए भवन में विराजेंगें। उनकी पूर्णरुप से प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। उसके पूर्व प्राण प्रतिष्ठा की विधि को संचालित किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में पूजन क्रिया जारी है। रामलला आज अपने आसन पर विराजमान हो जाएंगे। इसके लिए पहले वास्तु शांति की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पाकिस्तान की हिंगलाज शक्तिपीठ से जल भी अयोध्या पहुंचेगा।

इससे पहले रामलला शनिवार सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास में विराजेंगे। इसके पहले शुक्रवार को सबसे लंबी पूजा हुई। अचल विग्रह का शुद्घीकरण कर मंत्रों से प्राण डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शुभ मुहूर्त में ठीक सुबह नौ बजे अरणि मंथन से तीसरे दिन के कर्मकांड शुरू हुए। पहले नवग्रहों को स्थापित कर पूजन किया गया फिर मंदिर की वास्तु पूजा की गई।


प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को 81 कलशों के विविध औषधियुक्त जल से रामलला के अचल विग्रह को स्नान कराया जाएगा। वहीं, अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की चल मूर्ति भी शनिवार को नवगृह में प्रवेश करेगी।

राममंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की चल मूर्ति समेत अन्य प्रतिमाओं को शनिवार को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में शनिवार को रामलला का शक्कर व फल से अधिवास कराया जाएगा। इसके लिए यज्ञ, हवन, वेदों के परायण समेत अन्य अनुष्ठान भी होंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग