Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्रिटेन के आम चुनाव में ऋषि सुनक को मिली हार, जानें किसे मिली नई सत्ता

UK Election 2024: लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। किएर स्टार्मर की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी को 641 में से 410 सीटों पर जीत मिली है...
Rishi Sunak lost in Britain's general election, Keir Starmer got new power

UK Election 2024: लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। किएर स्टार्मर की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी को 641 में से 410 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री और पार्टी नेता दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।

जीत के बाद क्‍या बोले स्‍टार्मर?

कीर स्टार्मर ने आम चुनावों में जीत के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘परिवर्तन अब शुरू हुआ है और यह अच्छा लग रहा है। इस तरह का जनादेश एक बड़ी जिम्मेदारी का अहसास दिलाता है। हमारा काम इस देश को एक साथ रखने वाले विचारों को नवीनीकृत करने से कम नहीं है यानी राष्ट्रीय नवीनीकरण। आप जो भी हों, जीवन में जहां भी शुरुआत करें, अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, अगर आप नियमों का पालन करते हैं, तो इस देश को आपको आगे बढ़ने का उचित मौका देना चाहिए।’

कंजर्वेटिव पार्टी को मिली 119 सीटें

वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अगुवाई में चुनाव लड़ी कंजर्वेटिव पार्टी 119 सीटें ही जीत सकी। निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी भले चुनाव हार गई, लेकिन सुनक अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे और उन्होंने जीत हासिल की। रिचमंड एंड नॉर्थएलर्टन सीट से चुनाव लड़ रहे ऋषि सुनक को 47.5 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्हें 23,059 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे लेबर पार्टी के टॉम विल्सन को 10,874 यानी 22.4 प्रतिशत वोट मिले।

चर्चा में विराट कोहली का मोबाइल वॉलपेपर, इस बाबा की लगा रखी है फोटो

कौन है ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर

ब्रिटेन में 2 सितंबर, 1962 को जन्मे स्टार्मर पेशे से वकील थे। लेबर पार्टी के मुताबिक, उनका पूरा पेशेवर जीवन जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है। वह ब्रिटेन की संसद में साल 2020 से प्रतिपक्ष और लेबर पार्टी के नेता थे। वह 2015 से 2024 के लिए होलबोर्न और सैंट पैनक्रास से सांसद भी चुने गए हैं। स्टार्मर 2008 से 2013 तक सरकारी अभियोजन के निदेशक भी रह चुके हैं।

आबकारी नीति मामले में के कविता की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

स्टार्मर पेशे का ऐसा रहा राजनीतिक करियर

स्टार्मर पहली बार 2015 में संसद के लिए चुने गए थे। इसके बाद वे एक साल तक ब्रिटेन की शैडो कैबिनेट में मंत्री थे। इसके अलावा स्टार्मर 2016 से 2020 तक यूरोपीय संघ (EU) से बाहर निकलने के लिए शैडो राज्य सचिव भी थे। अप्रैल 2020 में स्टार्मर को लेबर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया, लेकिन इसके ठीक बाद उनकी पार्टी को 85 सालों में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा