Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

PM NARENDRA MODI | rahul gandhi | bjp | congress | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी ने आज ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पूर्ण बहुमत की सरकार होने से देश ने तरक्की की है। मोदी ने कहा कि देश में जब-जब कमजोर और अस्थिर सरकार रही हैं, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। उन्होंने कहा कि जब भारत में अस्थिर सरकार थी, तब आतंकवाद ने पैर पसारे। पीएम ने कहा कि आज मोदी की स्थिर सरकार है तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

पीएम मोेदी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

आज भारत में मजबूत सरकार है इसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में मजबूत बन जाता है। सात दशक के बाद हमने आर्टिकल 370 को खत्म करने का फैसला किया है। हमने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया है। भाजपा ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया। भाजपा ने सामान्य वर्ग के लोगों को भी दस फीसदी आरक्षण दिया। कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू नहीं होता। मोदी ने वादा किया था और पूरा किया। ये कांग्रेस ही थी, जो कहती थी कि वन रैंक वन पेंशन लागू करके हम सैनिकों को 500 करोड़ देंगे। ये मोदी है, जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू करके एक लाख करोड़ उनके खाते में पहुंचा दिए हैं।

मोदी है जिसने अपने देश में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट

यहां उत्तराखंड में भी 3.5 हजार करोड़ से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं। कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचने का कोई प्लान नहीं था। ये मोदी है जिसने अपने देश में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट दी। आज सब देश में ही बन रहा है। आज देश की पूरी सीमा पर आधुनिक सुरंग बन रही हैं। पूरी आधुनिक सड़कें बन रही हैं। कुछ साल पहले मेरे मुंह से अचानक ही निकला था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विकास करने में जुटी है। ऋषिकेश आसपास के कई राज्यों के लिए पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था, जब योग की पूरी धूम नहीं थी तो यहां पर ऋषिकेश में लोग आते थे।

ओम पर्वत के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू

कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, भाजपा उन्हें देश का पहला गांव मानकर विकास कर रही है। ओम पर्वत के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू हो गई हैं। सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई घंटे लगते थे, आज उस सफर को कुछ ही समय में पूरा कर लिया जाता है। चार धामों को लगभग 900 किलोमीटर हाईवे से जोड़ा जा रहा है। श्रद्धालुओं को यहां आने में काफी आसानी हो जाएगी। भाजपा की नियत सही है, इसीलिए नतीजे भी सही हैं। पिछले साल करीब 20 लाख यात्री केदारनाथ आए। इससे पहले केवल 5 लाख ही आते थे।

पिछले साल मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की। लोगों को ऐसे अलौकिक जगह को देखने का मौका मिला। पर्यटन का ये विस्तार केवल विस्तार नहीं है, इसका मतलब है रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर। अब पलायन की खबरें नहीं यहां के स्टार्टअप की खबरें आती हैं। यहां के युवाओं से 1000 से ज्यादा स्टार्टअप किए हैं। मुद्रा योजना के लाखों युवाओं को बिना गारंटी के पैसे मिले हैं। इससे कई लोगों ने रोजगार शुरू किए हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीब के पैसे बिचौलिए खा जाते थे। अब हम सीधे गरीबों के हक का पैसा उनके खाते में जमा कर रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार होती तो ये सब कुछ लुट जाता। ये लूट मोदी ने बंद की है और इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसलिए वो कुछ भी बोलते जा रहे हैं और जब में कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ तो वो कह रहे हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ। 100 में से 9 परिवारों के पास ही पानी के पीने की सुविधा थी, आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में 10 में 9 परिवारों के घर में नल से जल आता है। आज आपको राशन के लिए भी कोई चिंता नहीं है। अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। उत्तराखंड में एम्स की सुविधा मिली है। धामी जी और उनकी सरकार बहुत मेहनत कर रही है।

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की है विरोधी- पीएम नरेंद्र मोदी

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता है कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस वालों का दिमाग कैसा है पता नहीं। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर था। लेकिन, कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब कांग्रेस ने कहा है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे। शक्ति मां चंद्रबदनी, मां द्वालपा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती हैं। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिश चल रही है। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। ये गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं।

उत्तराखंड में BJP के ये स्टार प्रचारक भरेंगे हुंकार

BJP Star Campaigners List Uttarakhand उत्तराखंड में वोटिंग से पहले वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में अब बीजेपी के स्टार प्रचारक मैदान में उतरने जा रहे हैं, जो प्रदेश के कोने-कोने में प्रचार कर चुनाव को धार देंगे। जानिए किस नेता का कहां होगा कार्यक्रम।
12 अप्रैल को गौचर में राजनाथ सिंह की जनसभा
13 अप्रैल को CM योगी हल्द्वानी में करेंगे प्रचार
14 अप्रैल को CM योगी की हरिद्वार में दो रैलियां
14 अप्रैल को स्मृति ईरानी करेंगी जनसभा
16 अप्रैल को अमित शाह कोटद्वार में करेंगे रोड शो
17 अप्रैल को अनुराग ठाकुर चकराता में रैली करेंगे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा