Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

91 देशों को Mercenary Spyware अटैक से खतरा, Apple की चेतावनी

'mercenary spyware' attacks

अगर आप आईफोन या एप्पल कंपनी से बने हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। एक जासूसी सॉफ्टवेयर ग्राहकों को टारगेट कर रहा है, जिसके चलते थ्रेट अलर्ट बढ़ रहे हैं। 10 अप्रैल को एप्पल ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें स्पाइवेयर के बारे में जानकारी दी गई है। एप्पल ने दुनिया के 92 देशों के यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मुताबिक, भारत समेत दुनिया के 92 देशों के यूजर्स को Mercenary Spyware अटैक से खतरा है।

एप्पल द्वारा चेतावनी जारी कि गई है कि Mercenary स्पाइवेयर (जैसे कि NSO ग्रुप की तरफ से Pegasus) यानी एक तरह से किराए के स्पाइवेयर यूजर्स की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है। इसमें कई तरह के खतरे शामिल है। इसमें फोन लॉक के बावजूद कंप्यूटर या एक्सेसरी के साथ वायर्ड कनेक्शन को ब्लॉक करना।

इस खतरे से निपटने के लिए एप्पल अपने लॉकडाउन मोड को मजबूत कर रहा है। आने वाले समय में एप्पल अपने और प्रोडक्ट्स में कई नई सुरक्षा जोड़ रहा है। एप्पल द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उनके यूजर्स Mercenary Spyware अटैक का शिकार हो सकते हैं। कुछ उपभोक्ताओं को टारगेट बनाकर इस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Apple ने जानकारी दी है कि ये एक तरह के स्पाइवेयर हमले हैं, जैसे कि NSO समूह के पेगासस का उपयोग करने वाले। हालांकि, इस तरह के साइबर अटैक बहुत कम होते हैं। इन साइबर अटैक की कीमत बहुत ज्यादा है। इनकी कीमत लाखों डॉलर में है।

एप्पल का कहना था कि अभी तक इस तरह के साइबर अटैक की संख्या बहुत कम है। लेकिन, भले ही ये साइबर अटैक कम लोगों पर किए जा रहे हों। लेकिन ये पूरी दुनिया में किए जा रहे हैं। इसी को लेकर एप्पल ने भारत समेत 91 देशों में ये चेतावनी जारी की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा