Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विपक्षी दल कल करेंगे बजट का बहिष्कार, कहा- हमारे साथ हुआ भेदभाव

Union Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को मंगलवार को संसद में पेश किया गया। वहीं, विपक्षी दलों ने इस बजट को भेदभावपूर्ण बताया। 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
Union Budget 2024

Union Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को मंगलवार को संसद में पेश किया गया। वहीं, विपक्षी दलों ने इस बजट को भेदभावपूर्ण बताया। 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि इस बजट में हमारे राज्य की सरकारों के साथ भेदभाव हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज विपक्षी दलों ने बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, शरद पवार, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी, टी आर बालू, तिरुचि शिवा, संतोष कुमार, संजय राउत, मोहम्मद बसीर, हनुमान बेनीवाल समेत कई नेता शामिल हुए थे, लेकिन इस बैठक में सपा का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ।

नीति आयोग की बैठक का कर सकते हैं बहिष्कार

बता दें, इस केंद्रीय बजट से नाराज अन्य राज्यों के सीएम के नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने की उम्मीद है। दरअसल, नीति आयोग की बैठक 27 जुलाई को होनी है। इंडिया गठबंधन की आज हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसमें ज्यादातर दल नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार के पक्ष में हैं। हालांकि, ममता बनर्जी के इस बैठक के लिए 26 जुलाई को ही दिल्ली पहुंचे की संभावना जताई जा रही है।

J&K: कुपवाडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड, ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ शुरू

केजरीवाल की सेहत की हुई चर्चा

इंडिया गठबंधन की बैठक में जेल में बंद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चिंता जताई। जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर इंडिया गठबंधन एक साझा बयान जारी कर सकता है।

क्या बोले एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्रीय बजट में तमिलनाडु की उपेक्षा को लेकर वह 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे। स्टालिन ने आरोप लगाया कि नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना उचित है, क्योंकि केंद्र ने तमिलनाडु को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। अहम ये है कि द्रमुक सांसद केंद्रीय बजट के विरोध में बुधवार (24 जुलाई) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Neet UG की परीक्षा दोबारा नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड