श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बढ़ेगा NDA का कुनबा! भाजपा का बीजद के साथ गठबंधन पर मंथन

RAVI PATNAYAK | PM MODI | BJP | BJD | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में बीजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। मतलब बीजेपी और बीजद का लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की शाम बीजद नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक के बाद बीजद के बड़े नेता भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। बीजद नेताओं का दिल्ली में बैठे बीजेपी हाईकमान से बातचीत करना काफी कुछ संकेत दे रहा है। क्या इन दोनों पार्टियों में गठबंधन होगा। क्योंकि, इससे पहले भी बीजद एनडीए का हिस्सा रह चुकी है। करीब दो दशकर पहले अटल सरकार को भी बीजद की ओर से समर्थन दिया गया था।

इससे पहले भाजपा और बीजद 15 साल पहले एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। क्या वह इसके बाद भी एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते है। भाजपा लोकसभा चुनाव से अपने कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा मे बीजेपी और बीजद के एक साथ चुनाव लड़ने की बातचीत अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजद जल्द ही भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है। ओडिशा के बीजेपी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात करके इस गठबंधन को आगे बढ़ाने के लिए बात की है।

ओडिशा में 21 लोकसभा सीट है। जिसमें से भाजपा ने 8 और बीजद ने 12 सीट पर जीत हासिल की थी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। ओरम ने बताया कि भाजपा लोकसभा में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं क्षेत्रीय पार्टी बीजद राज्यसभा की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और बीजद के 2009 में गठबंधन टूट गया था। अब यह गठबंधन एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में जुड़ने जा रहा है। हाल ही में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक रैली में सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह भाजपा का संसद में समर्थन करते हुए नजर आए है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !