Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने खरीदे सांसद नामांकन फॉर्म, टिकट का इंतजार

VARUN GANDHI | BJP | PILIBHIT | MEMBER OF PARLIAMENT | SP | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी अगर पीलीभीत से लोकसभा सीट नहीं देती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है कि वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने पीलीभीत से सांसद के 4 नामांकन फॉर्म खरीदे हैं। बताया जा रहा था कि वरुण गांधी के प्रतिनिधि दिल्ली से पीलीभीत आए और 4 सेट नॉमिनेशन पेपर खरीद कर वापस चले गए थे।

हालांकि, सीटों के बटवारे को लेकर अभी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CEC बैठक के बाद तय होगा कि वरुण गांधी को लोकसभा टिकट दिया जाएगा कि नहीं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश स्तर पर हुई एक बैठक में भाजपा नेताओं ने वरुण गांधी को टिकट देने का विरोध किया था। बीते एक साल से वरुण गांधी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पहले चरण में ही पीलीभीत की वोटिंग होनी है। इसके लिए आज से नॉमिनेशन शुरू हो गया है। लेकिन, अभी इस सीट पर भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशी को नहीं उतारा है। पीलीभीत से वरुण गांधी सपा के हेम राज वर्मा को हराकर सांसद बने थे।

अगर भाजपा वरुण गांधी को टिकट नहीं देती है तो सपा वरुण गांधी को अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पीलीभीत सीट को लेकर अहम बैठक की थी। जब अखिलेश यादव पीलीभीत में एक व्यापार सभा में मौजूद थे, तब उनसे वरुण गांधी को लेकर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा, ये भाजपा का मसला है कि वो किसको टिकट देती है और किसको नहीं। हमारी पार्टी इस बात पर बाद में विचार करेगी। इस बयान से साफ लगता है कि अगर भाजपा वरुण गांधी को सीट नहीं देती है तो सपा पीलीभीत से वरुण गांधी को टिकट दे सकती है। अखिलेश ने बैठक में 6 से ज्यादा उम्मीदवारों के साथ-साथ वरुण गांधी के नाम की भी चर्चा की थी।     

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज