Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिए पार्टी ने दी कौन सी पांच गारंटी

Congress manifesto | congress | election 2024 | loksabha election 2024 | shreshth bharat

Lok sabha election 2024: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं की अध्यक्षता में घोषणापत्र जारी किया।

पार्टी का चुनावी घोषणापत्र ‘पांच न्याय’ और न्याय के पांच स्तंभों पर आधारित है। जिसमें ‘युवा न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘हिस्सेदारी न्याय’ के साथ-साथ कई गारंटी शामिल है।

1.युवा न्याय

कांग्रेस ने युवा न्याय गारंटी के तहत 30 लाख युवाओं को नौकरी, पेपर लीक से मुक्ति, हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप, 5 हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड, अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू के पांच स्तंभों को दर्शाया है।

2. नारी न्याय

कांग्रेस ने नारी न्याय  के तहत केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये, कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा, हर पंचायत में एक ‘अधिकार सहेली’, आशा, मिड डे मिल,  आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी जैसे पांच स्तंभों को दर्शाया है।

3. किसान न्याय

कांग्रेस ने कहा है कि किसान न्याय के तहत खेती के लिए हर जरूरी चीज से GST हटाई जाएगी। इसके अलावा कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग, किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी, फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी जैसे पांच स्तंभों को दर्शाया है।

4. श्रमिक न्याय

कांग्रेस ने श्रमिक न्याय के तहत 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी की सुविधा, मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद, शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी, दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में लागू, असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा जैसे पांच स्तंभों को दर्शाया है।

5. हिस्सेदारी न्याय

SC/ST/OBC को पूरा हक, जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट, वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला, संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म, समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती पांच स्तंभों को दर्शाया है।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने भी 30 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय समिति की घोषणा की थी। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज