Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2019 में BJP ने इन राज्यों में किया था क्लीन स्वीप

पिछली बार बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। उसे कुल 22 करोड़ 90 लाख 76 हजार 879 यानी कुल 37.36 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से आईं थीं। यहां बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं...
bjp | lok sabha chunav | lok sabha election 2024 | lok sabha election 2024 result | shreshth bharat

BJP Seats In 2019 Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस बार चुनाव 7 चरण में कराए गए हैं। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि देश में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बन रही है। अधिकांश एग्जिट पोल्स में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आइए, जानते हैं कि पिछली बार किस राज्य में बीजेपी को कितनी सीटें मिली थी…

BJP को 2019 में मिली 303 सीटें (BJP Seats in 2019 Lok Sabha Election)

पिछली बार बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। उसे कुल 22 करोड़ 90 लाख 76 हजार 879 यानी कुल 37.36 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से आईं थीं। यहां बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दक्षिण भारत के इन राज्यों में क्या ‘फ्लावर’ से ‘फायर’ बन पाएगी BJP?

बीजेपी को 2019 में किस राज्य में कितनी सीटें मिलीं? (BJP Seats in 2019 Lok Sabha Election)

राज्यसीट
अरुणाचल प्रदेश2
असम9
बिहार17
गोवा1
गुजरात26
हरियाणा10
हिमाचल प्रदेश4
जम्मू-कश्मीर3
कर्नाटक25
मध्य प्रदेश28
महाराष्ट्र23
मणिपुर1
ओडिशा8
पंजाब2
राजस्थान24
त्रिपुरा2
उत्तर प्रदेश62
पश्चिम बंगाल18
छत्तीसगढ़9
झारखंड11
उत्तराखंड5
तेलंगाना4
चंडीगढ़1
दमन और दीव1
दिल्ली7

एनडीए ने 2019 में किन राज्यों में किया क्लीन स्वीप?

एनडीए ने 2019 में दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में क्लीन स्वीप किया था। इसके अलावा, बीजेपी ने दमन और दीव और चंडीगढ़ सीट भी जीती थी।

एनडीए का इन राज्यों में नहीं खुला खाता

बीजेपी का प्रदर्शन दक्षिण भारत में खराब रहा। यहां के पांच राज्यों में से तीन राज्यों में पार्टा का खाता नहीं खुला। कर्नाटक में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, जबकि केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पार्टी का खाता नहीं खुल सका। एग्जिट पोल्स की मानें तो बीजेपी इस बार इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Haridwar Lok Sabha Election 2024: वीरेंद्र रावत या त्रिवेंद्र सिंह, कौन मारेगा बाजी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग