Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गड़करी ने खड़गे और जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस

ni

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेज दिया है। नितिन गडकरी ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू को कांग्रेस पार्टी ने उस इंटरव्यू से 19 सेकेंड की क्लिप को तोड़-मरोड़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिससे उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। गडकरी का मानना है कि कांग्रेस ने उनके इंटरव्यू के असल मतलब को छिपाकर एक क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। नितिन गडकरी ने साथ ही यह भी दावा किया है कि यह कुटिल कार्य सिर्फ उन्हें जनता की नजरों में बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है।

कांग्रेस नेताओं से तुरंत एक्स से उस पोस्ट को हटाने की मांग की है। साथ ही कानूनी नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा है। साथ ही गडकरी ने चेतावनी दी है कि “यदि खड़गे और रमेश अनुपालन करने में विफल रहते हैं, तो मेरे पास मामले को आगे बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा। जानबूझकर उनकी और  भाजपा पार्टी की छवि को बदनाम करने के लिए कानून के अनुसार अगली कार्रवाई, दीवानी और फौजदारी दोनों होगी। ”

गडकरी के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर उनके साक्षात्कार के एक विशेष हिस्से को चिन्हित कर कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिसमें लिखा था: “आज गांव के मजदूर और किसान दुखी हैं। गांव में अच्छी सड़क नहीं है पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं।

गडकरी के वकील द्वारा कांग्रेस के नेताओं को दिए गए कानूनी नोटिस में कहा गया है, “हमारे क्लाइंट गडकरी 1 मार्च, 2024 को सुबह 9.36 बजे एक्स पर सामग्री और पोस्ट को जानकर और देखकर हैरान रह गए। कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर 19 सेकंड की ऑडियो और वीडियो क्लिपिंग को छुपाकर पोस्ट किया।” साक्षात्कार का प्रासंगिक आशय और अर्थ को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। बड़े पैमाने पर जनता की नज़रों में गडकरी के प्रति भ्रम, सनसनी और बदनामी पैदा करने के एकमात्र इरादे और गुप्त उद्देश्यों के साथ किया गया भयावह कृत्य और भाजपा की एकजुटता में दरार और दरार पैदा करने का एक निरर्थक प्रयास भी है जो विश्वास जीतने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोग आगामी आम चुनाव लड़ेंगे।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही