Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब हर महीने मिलेगी पेंशन, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान

CM PUSHKAR SINGH DHAMI | UTTARAKHAND | SHRESHTH UTTARAKHAND

उत्तराखंड में वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8.36 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में डाली गई है। सूबे के मुख्यमंत्री ने अपने आवास से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह एलान भी किया है कि पेंशन का भुगतान तीन महीने के स्थान पर अब हर महीने किया जाएगा।

बढ़ाई गई पेंशन की धनराशि

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पेंशन योजनाओं आसान बना दिया है। साथ ही हमारी सरकार ने पहले मिल रही पेंशन योजनाओं की धनराशि जो 1200 रुपए थी उसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।

हर महीने मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया है कि पहले जो पेंशन का भुगतान हर तीन महीने के अंदर किया जाता था अब उस अवधी को घटाकर एक महीने कर दिया गया है। यानी अब हर हर महिने पेंशन के पैसे लाभार्थियों के खाते में डाले जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के बेहतरी के लिए उन्हें पेंशन के साथ-साथ रोजगार देने पर भी सरकार लगातार काम कर रही है।

ऑनलाइन माध्यम से होते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने पेंशन से जुड़े आवेदनों के बारे में बात करते हुए बताया कि अप्रैल, 2023 से ही पेंशन योजना से जुड़े सारे आवेदन ऑनलाइन माध्यम से की जाने की सारी व्यवस्था की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन से स्वीकृति में पारदर्शिता देखने को मिली है। ऑनलाइन आवेदन करने से आवेदकों को भी कई लाभ हो रहे हैं। आवेदक घर से ही आवेदन करने के साथ आवेदन की स्थिति भी जान पाते हैं।  

2024 में मिली पेंशन राशि

पेंशन के नामलाभार्थीसरकार द्वारा भेजी गई धनराशी
वृद्धावस्था पेंशन  333180   79.97 करोड़  
विधवा पेंशन     2,12,03031.80 करोड़  
दिव्यांग पेंशन      91,39313.70 करोड़  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप