Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लापता जेंटलमैन’ मीम्स पर चुनाव आयुक्त ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को आने वाले हैं। रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।
missing gentelmen memes| rajiv kumar | loksabha election 2024| shreshth bharat

Election Commission Of India: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को आने वाले हैं। रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) राजीव कुमार समेत विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव आयुक्त ने चुनाव की कामयाबी की बात की। साथ ही पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी सवालों के जवाब भी दिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोशल मीडिया पर मिले टैग ‘लापता जेंटलमैन’ के बारे में बात की और कहा कि हम पर काफी मीम्स बने हैं। हम कहीं लापता नहीं हुए हैं। हम यहीं हैं। वहीं, सात चरणों में हुए मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि हम इन सात चरणों के दौरान जो कुछ भी हुआ है, वो सब आपको बताएंगे।

‘इतना मतदान होना किसी जादू से कम नहीं’

लोकसभा चुनाव की कामयाबी के बारे में बात करते हुए चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस चुनाव में जितनी वोटिंग हुई है, वो किसी जादू से कम नहीं है। भारत के 642 मिलियन लोगों ने वोट डाल कर पूरी दुनिया में किसी भी चुनाव में सबसे ज्यादा वोट डालने का रिकॅार्ड अपने नाम किया है। यह सभी G7 देशों से भी 6 गुना ज्यादा है। इस चुनाव में करीब 312 मिलियन महिलाओं ने मतदान किया हैं। चुनाव के दौरान 68 हजार निगरानी टीमें और 135 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। इन ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाया जा रहा था। साथ ही इस दौरान हमारे पास 4 लाख से ज्यादा वाहन थे।

जम्मू-कश्मीर में होगा चुनाव

इस दौरान चुनाव आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर में हुए मतदान के लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर में 58.58% लोगों ने मतदान किया हैं। सुप्रीम कोर्ट से हमें आदेश मिला हैं कि अक्टूबर, 2024 से पहले जम्मू -कश्मीर में चुनाव करवाया जाए। हमें लगता है कि अब जम्मू-कश्मीर के लोग वोट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आयोग ने मणिपुर के बारे में बात करते हुए बताया कि मणिपुर में हमने 10 जिलों में कुल 94वें स्पेशल पोलिंग स्टेशन बनाए है। मणिपुर में 72% वोटिंग हुई है।

Lok Sabha Election 2024: खट्टर को मिल रही टक्कर, क्या पूर्व CM बनेंगे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप