Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव आयोग को SC ने दी बड़ी राहत, याचिकाकर्ताओं से पूछे तीखे सवाल

Election Commission Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 48 घंटे के अंदर जारी करने को लेकर बड़ी राहत दी है...
supreme court | election commission | shreshth bharat

Election Commission Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मतदान खत्म होने के बाद 48 घंटे के अंदर डाटा सार्वजनिक किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पर दखल देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनाव बाद इस याचिका पर उचित बेंच सुनवाई करेगी। हम चुनाव में बाधा नहीं डालना चाहते। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर और टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कही।

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

इससे पहले, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब दाखिल करने को कहा था। इस पर हलफनामा दाखिल करते हुए आयोग ने 48 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत सार्वजनिक किए जाने और फॉर्म 17C को सार्वजनिक किए जाने की मांग का विरोध किया।

‘फॉर्म 17C केवल मतदान एजेंट को ही दिया जाना चाहिए’

चुनाव आयोग ने कहा कि फॉर्म 17C केवल मतदान एजेंट को ही दिया जाना चाहिए, किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को नहीं। नियमों के मुताबिक, इसका सार्वजनिक रूप से खुलासा करना ठीक नहीं है। आयोग ने शीर्ष अदालत को बताया कि फॉर्म 17 C को अगर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा तो कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसमें छेड़छाड़ हो सकती है। इससे जनता के बीच अविश्वास पैदा होगा।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड के जिलिंग एस्टेट क्षेत्र में बड़े होटल प्रोजेक्ट पर SC ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपने अभी यह याचिका क्यों दाखिल की। आप 2019 से कहां थे। आप मार्च और अप्रैल में क्यों नहीं आए।

याचिकाकर्ताओं पर लगे जुर्माना

चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि जब चुनाव चल रहे हों तो इस तरह की निजी स्वार्थ वाली याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए। इससे लोगों के हित को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय संदेह और आशंका के आधार पर इस तरह की याचिका जानबूझकर बार-बार दाखिल की जा रही है। इसलिए याचिकाकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

यह भी पढ़ें:

केदारनाथ धाम से 100 मीटर पहले पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग