श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राहुल गांधी लोकसभा में बने विपक्ष के नेता, खत्म हुआ दस साल का सिलसिला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दी...
Rahul Gandhi | CONGRESS | SHRESHTH BHARAT

Rahul Gandhi Leader of Opposition: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दी। राहुल को लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग हो रही थी। बता दें कि कई दिन से यह चर्चा चल रही थी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? अब राहुल की नियुक्ति के साथ इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया।

केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। अन्य पदाधिकारियों का फैसला बाद में लिया जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीट से जीत हासिल की। ​​राहुल ने वायनाड से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को 364422 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की, जबकि रायबरेली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 वोटों से हराया। हालांकि, बाद में राहुल ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं, तो नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे- राज्यसभा में सोनिया गांधी और लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।

रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेगी वायनाड से उपचुनाव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी