Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार में सियासी उठापटक के बीच CM नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वासमत

BIHAR Chief Minister Nitish Kumar | NDA alliance | NDA government | Rashtriya Janata Dal | floor test | SHRESHTH BHARAT |

नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। प्रस्ताव के पक्ष में 129 वोट पड़े। वहीं विपक्ष ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट किया। नीतीश कुमार के विपक्ष में शून्य वोट पड़े। विश्वास मत RJD, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव वोटिंग से पहले सत्ता पक्ष के खेमे में जाकर बैठक गए। इसी से साफ हो गया कि नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे।

बिहार में एनडीए के पास 128 विधायक थे। एक वोट विधानसभा स्पीकर का कम हुआ। वहीं विधायक दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंच सके। ऐसे में यह संख्या 126 हो गई। इसमें तीन आरजेडी विधायकों का समर्थन जुड़ने से पक्ष में वोट करने वालों की संख्या 129 हो गई।  दरअसल सदन में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष यानी महागठबंधन का दावा था कि सरकार अल्पमत में है लेकिन फ्लोर टेस्ट में विपक्ष का ये दावा गलत साबित हुआ। मालूम हो कि बिहार विधानसभा में कुल विधायको की संख्या 243 है। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों का समर्थन जरूरी है लेकिन फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार ने इस संख्या से अधिक विधायकों का समर्थन पाया।

विधानसभा में क्या बोले बिहार सीएम ?

विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी पुरानी जगह आ गए हैं, लेकिन किसी का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। बिहार में विकास कार्य चलते रहेंगे। राज्‍य के हित में काम करते रहेंगे। अब हम यहां आ गए हैं, और यहीं रहेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने  कहा 2005 से पहले लोग शाम को घर से बाहर निकलने से डरते थे। अब महिलाएं भी रात को बिना डर के घरों से बाहर निकलती हैं। महिलाएं आज पढ़ रही हैं। पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं? हमने लगातार काम किया है।  हम किसी के खिलाफ नहीं है। हम हर गड़बड़ी की जांच करेगे।

वहीं बिहार विधानसभा में RJD नेता तेजस्वी ने कहा कि कोई आए न आए जब समय आएगा, तब तेजस्‍वी आएगा हम लोग बिहार के हित और तरक्की के लिए, स्थिरता जब तक नहीं रहेगी सरकार में तब तक विकास संभव नहीं है। तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि क्‍या कारण है कि मुख्‍यमंत्री ने एक बार फिर पाला बदल लिया है। नीतीश कुमार ने 9 बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। नीतीश कभी इधर रहते हैं, कभी उधर रहते हैं। इसकी क्‍या वजह है?    

वोटिंग से पहले बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। आरजेडी ने दावा किया था कि खेला होगा, लेकिन तीन विधायकों के टूटने से खेल पलट गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप