श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंडीगढ़ मेयर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, अदालत पहुंचेंगे मतपत्र

Supreme Court | shreshth bharat

सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर मामले में आज सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव के सभी मतपत्र और वीडियो मंगवा लिए हैं। कल सुप्रीम कोर्ट में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पेश हुए थे। इसी दौरान पूछताछ में पीठासीन अधिकारी ने माना था कि उन्होंने मतपत्रों पर निशान लगाए थे। आज सुप्रीम कोर्ट दो बजे चुनाव का पूरा वीडियो देखने के साथ मतपत्रों की जांच करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि मेयर चुनाव दोबारा नहीं होंगे।

हो सकता है आज आठ बैलेट पेपरों के निशानों को नजरअंदाज करके वोटों की गिनती की जाए। अगर ऐसा हुआ तो आप-कांग्रेस गठबंधन का मेयर बन सकता है, इससे भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। रविवार को नगर निगम में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद यही चर्चा थी कि भाजपा एक बार फिर अपना मेयर बना लेगी। लेकिन फिलहाल ये हालात मुश्किल नजर आ रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को फिर फटकार लगाई। कहा कि उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) को लेकर बेहद चिंतित हैं।

क्या कहता है नियम
मनोज सोनकर के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शहर में अब कोई मेयर नहीं है। द पंजाब म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन लॉ (एक्सटेंशन टू चंडीगढ़) एक्ट 1994 के सेक्शन 41 के अनुसार, अगर एक महीने तक मेयर के लिए चुनाव नहीं होते हैं तो सीनियर डिप्टी मेयर को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज