Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू से देश को 30,500 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

NARENDRA MODI | YODI ADITYA NAT | PROJECT | GROUND BREAKING SEREMANY | SHRESHTH BHARAT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि मंगलवार को जम्मू में होंगे, जहां पर वो जम्मू से देश को 30,500 करोड़ की सौगात देंगे। पीएम मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी का अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्भियों के साथ बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

जम्मू दौरे में पीएम मोदी राष्ट्र को कई योजनाएं समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में आईआईटी जम्मू, भिलाई व तिरूपति, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के स्थायी परिसर तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) स्थित दो परिसर शामिल हैं।

पीएम मोदी एम्स जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में रेल विद्युतीकरण व बनिहाल से संगलदान तक 48 किमी रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी में आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांदरबल और कुपवाड़ा में 224 फ्लैट का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा भी अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां और पुलवामा जिलों में नौ स्थानों पर 2816 फ्लैट वाले ट्रांजिट आवास की आधारशिला रखने का कार्यक्रम है। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी आज पांच इंड एस्टेट के विकास की नींव का पत्थर रखा जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार