Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में राज्य की कमान संभालेंगें

CH

झारखंड के राजनीतिक उथल पुथल के बाद अब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन पहुंचकर अपने पद स् इस्तीफा दे दिया है। साथ चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में राज्य की कमान संभालेंगें। इसके पहले झारखंड के रांची में मुख्यमंत्री के आवास, राजभवन और ईडी के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया गया था। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद यह घटनाक्रम बदला है।


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन से चल रही पूछताछ के खिलाफ रैलियों, जुलूसों या विरोध प्रदर्शनों की आशंका में बुधवार को उपमंडल कार्यालय द्वारा कर्फ्यू के संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया था। इससे पहले दिन में, ईडी अधिकारियों की एक टीम कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। पर सीएम वहां से गुमशुदा हो गए थे। फिर सीएम आवास पहुंचे। सुबह से ही घटनाचक्र चलता रहा।


मंगलवार को रांची स्थित सोरेन के आवास पर देर रात बैठक समाप्त होने के बाद झामुमो सांसद महुआ माजी ने बताया कि बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा कि वह 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय का सामना करने के लिए तैयार हैं और उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं है। ईडी के अधिकारी कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए सोमवार रात राष्ट्रीय राजधानी में सोरेन के आवास पर गए और कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री का पता नहीं चल सका है।


सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सोरेन को नया समन जारी कर कहा था कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहें, नहीं तो एजेंसी खुद उनसे पूछताछ के लिए जाएगी। ईडी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को जारी किया गया यह दसवां समन है।
रांची में मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी पुलिस तैनाती की गयी है।


इस बीच, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे थे और लगातार ”हेमंत सोरेन जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे.
झारखंड में ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक मार्च करने की योजना बनाई है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा