Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रामलला की वो मूर्ति कहां है, जिस पर हुआ था सारा झगड़ा..’ :दिग्विजय सिंह

dig

एक तरफ जहां पूरा देश अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में तन मन से जुटा हुआ है वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर पर एक विवादित बयान दे डाला है …जिस रामलला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई? नई मूर्ति की आवश्यकता क्याें पड़ी?” पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आज यानि बुधवार को इंदौर में कहा- अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नई मूर्तियां बनवाने की क्या जरूरत आ पड़ी। रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। सरकार को इस पर सवाल खड़ा करना चाहिए था।

अयोध्या में राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने निमंत्रण को लेकर दिग्विजय ने कहा कि मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। राम लला मेरे दिल में बसे हुए हैं। वहीं उनके द्वारा दिए गए चंदे को लेकर कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चंदा भेजा था उन्होंने कहा कि यह चंदा न्यास को भेजें मैं न्यास को भेज दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा गया था कि कांग्रेस बीजेपी की कॉपी बना कर रही है। इस पर दिग्विजय ने कहा कि विजयवर्गीय भूल जाते हैं एआईसीसी ने कांग्रेस के अध्यक्ष नया मौका देते हैं। शिवराज  द्वारा कहा गया कि कभी-कभी राजतिलक की जगह वनवास भी भोगना पड़ता है। दिग्विजय ने कहा की शिवराज जी क्या भगवान राम से अपनी तुलना कर रहे हैं?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात