श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से मांगा हिसाब, देना होगा 5 साल का रोडमैप

PM MODI | SUGARCANE | FARMER | SHRESHTH BHARAT |

आने वाले कुछ महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों से अगले 5 साल का एक्शन प्लान मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने आइडिया, एक्शन प्लान और रोडमैप मांगा है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से आने वाले 100 दिन की योजना भी मांगी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी एक्शन में आ गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी विपक्ष के हर बाण की काट चाह रहे हैं। हर मुद्दे पर वो विपक्ष पर भारी नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी किसी भी मामले में पीछे नहीं रहना चाह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक,पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से उनका प्लान मांगा है।

हाल ही के कई भाषणों में पीएम मोदी को कहते सुना गया है कि किसी काम का शिलान्यास मैंने किया है तो उसका उद्घाटन भी मैं ही करूंगा। इसका मतलब साफ है कि पीएम मोदी पूरा तरह से आस्वस्त हैं कि सत्ता में वहीं आएंगे।

सभी मंत्री अपना एक्शन प्लान कैबिनेट सचिवालय को भेजेंगे। पीएम मोदी ने बैठक में सभी मंत्रियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वो अपना प्लान जल्द से जल्द भेज दें। सूत्रों ने बताया कि कौन मंत्री रिपीट होगा कौन नहीं ये सब सोचे बिना अपना एक्शन प्लान कैबिनेट सचिवालय को भेज दें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज