Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दीया कुमारी कितनी प्रबल दावेदार हैं ?

dia k

राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। मोदी ने राजस्थान में जितनी भी रैलियां की हैें तो दीया कुमारी को पार्टी का कार्यभार सौंपा गया और स्टेज पर उन्हें सम्मान भी दिया गया। तभी से यह माना जा रहा है कि दीया कुमारी मुख्यमंत्री की रेस में प्रबल दावेदार के रुप में देखीं जा रही हैं।

दीया कुमारी का नाम पहले से ही सीएम पद की रेस में शामिल है। कई लोग उन्‍हें वसुंधरा राजे सिंधिया का विकल्‍प मान रहे हैं। दीया से जब राजस्‍थान का सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसका गोलमोल जवाब दिया। दीया कुमारी का कहना है, ‘यह नतीजों के बाद संसदीय बोर्ड और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। पार्टी मुझे जो भी काम देगी, उस पर फोकस करके काम सही तरीके से करना है।’

2013 से हैं बीजेपी के साथ

बता दें कि जयपुर के राजघराने से ताल्‍लुक रखने वाली दीया कुमारी ने विद्याधर नगर से भारी जीत हासिल की है। मौजूदा समय में वे राजसमंद सीट से सांसद हैं। दीया कुमारी के दादा मान सिंह (द्वितीय) जयपुर रियासत के आखिरी महाराजा थे और मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में भी शामिल थे। जयपुर राजघराना खुद को भगवान राम का वंशज भी बताता रहा है। 52 साल की दीया कुमारी साल 2013 से बीजेपी के साथ हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट