Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ कैबिनेट : बीजेपी के नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

12

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में नौ भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली। विधायकों के शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल की संख्या 12 हो गई।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं।

राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नौ विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सभी नए नौ मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “सभी 9 मंत्रियों को बधाई, वे घोषणापत्र पर अमल करेंगे।”

विष्णु साय ने 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ शपथ ली। संवैधानिक मानदंडों के अनुसार छत्तीसगढ़, जिसकी 90 सदस्यीय विधानसभा है उसमें मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।

राज्य में मतदान दो चरणों में हुआ। पहले चरण में 7 नवंबर को 223 उम्मीदवार मैदान में थे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को 958 उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा को 54 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार