श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024 : असम और अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगें जेपी नड्डा

NM

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राष्ट्रीय पार्टियां अपने रणनीति के तहत काम कर रही हैं। भाजपा का नारा है “अबकी बार 400 पार..”इसी नारे के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जनवरी से असम और अरुणाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे।

10 जनवरी को असम भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक और 11 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक में भाग लेंगे। वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।


चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी सूत्रों बताया कि उत्तर पूर्व के दोनों राज्य केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के साथ-साथ राम मंदिर के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

उनके साथ असम और अरुणाचल के मुख्यमंत्री होंगे और राज्य के अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे। 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए नड्डा की राज्य यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 70 दिनों में 11 बड़े आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगी, जो 15 मार्च से पहले पूरे हो जाएंगे। पार्टी अपने पदचिह्न का विस्तार करने की भी कोशिश कर रही है विशेषकर उन राज्यों में जहां यह अपेक्षाकृत कमज़ोर है।
भाजपा और अन्य राजनीतिक दल इस साल अप्रैल और मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज