श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाबा बागेश्वर का दरबार बना राजनीति का अखाड़ा

16842018406462e170285fd

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री बिहार के पटना पहुंचे तो बाबा फिर सुर्खियों में आ गए. बाबा का बिहार के पटना में एक धार्मिक आयोजन में आए थे लेकिन बाबा के आते ही इस धार्मिक आयोजन को लेकर राजनीतिक होने लगी. बीजेपी के नेताओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और साथ ही बाबा का खुलकर समर्थन भी कर दिया. बीजेपी के नेताओं ने जहां बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में हाजिरी लगाई वहीं जेडीयू और आरजेडी के नेताओं ने इस आयोजन से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने तो बाबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और एक डीएसएस नाम की सेना का गठन भी कर लिया था लेकिन बाबा के आयोजन को तेजप्रताप यादव रोक नहीं पाए.
राजनीति तो अपनी जगह ही है लेकिन बाबा के दरबार में भीड़ तो खूब नजर आ रही थी, पटना में हो रहे इस आयोजन में बहुत दूर दूर से लोग आए थे. बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री अशविनी चौबे भी बाबा के दरबार में माथा टेकते हुए नजर आए. वहीं गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, सम्राट चौधरी जैसे बीजेपी के बड़े नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए.
इस आयोजन पर आरजेडी-जेडीयू का कहना है कि बाबा के दरबार में अधिकतर सवर्ण समुदाय के लोग आ रहे है वहीं ओबीसी और दलित समुदाय इस आयोजन से दूर है. इस आयोजन के आयोजक भी सवर्ण है. मतलब आरजेडी-जेडीयू ने एक धार्मिक आयोजन को सवर्ण और गैर सवर्ण में बांट दिया. बिहार में बाबा के नाम पर सवर्ण, दलित, ओबीसी की राजनीति चल पड़ी है. बिहार में आरजेडी सवर्ण और गैर सवर्ण की राजनीति करती रही है और इस आयोजन को भी उसने सवर्णों का आयोजन बता दिया है. ऐसा लग रहा है कि इस आयोजन से बीजेपी को फायदा होगा. बिहार विधानसभा के चुनाव 2025 में है उससे पहले 2024 में लोकसभा के चुनाव है, इन लोकसभा के चुनावों को देखते हुए बिहार में राजनीति भी तेज हो गई है और इस आयोजन को लेकर राजनीति भी 2024 के चुनाव के लिए होती दिख रही है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना