Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी।

CM CHARANJEET

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने देश के सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच पंजाब बिजनेस ब्यूरो कर रहा है उसी को लेकर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सीएम के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अमेरिका जाने वाले थे। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चन्नी को चैलेंज किया था कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फाइले हैं और वह विदेश भाग नहीं सकते हैं।

इसको लेकर सदन में तीखी बहस भी हुई थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर चरणजीत सिंह चन्नी पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप लगा है। उन पर टूरिज्म अधिकारियों के जरिए थीम पार्क के उद्घाटन में पैसा हड़पने और 20 गुना ज्यादा दाम पर टेंडर देने का आरोप है। थीम पार्क का टेंडर 17 नवंबर 2021 को दिया गया था। यह सिंगल टेंडर 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपये का अलॉट किया गया। बठिंडा के राजविंदर सिंह ने पंजाब विजिलेंस को शिकायत दी थी। फिर विजिलेंस ने थीम पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम की जांच शुरू की थी।

इससे पहले ईडी ने पिछले साल चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और अन्य से जुड़े अवैध रेत खनन मामले में उनसे जालंधर में पूछताछ की थी।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के लुकआउट नोटिस से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने एक बयान जारी करके कहा कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से श्री गुरु रविदास जी के नगर कीर्तन में शामिल होने का निमंत्रण आया था लेकिन मैंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

वहीं नेता विपक्ष प्रताप बाजवा ने पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर पर कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी हमारे दलित मुख्यमंत्री थे और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करके पंजाब सरकार हमारा मनोबल गिराना तोड़ना चाहती है अगर वाकई में सरकार इतनी पारदर्शी है जो अपने पूर्व मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस क्यों नहीं जारी करती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा