श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

NDA में शामिल होगी तेलुगु देशम पार्टी! एन चंद्रबाबू नायडू ने की अमित शाह से मुलाकात

AMIT SHAH | JP NADDA | Nara Chandrababu Naidu | BJP | TDP | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी पार्टी अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने में लगी हुई हैं। कल भाजपा की बीजद के साथ गठबंधन पर बातचीत हुई। उसके बाद अब भाजपा की नजर आंध्रप्रदेश में पहले सरकार बना चुकी तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन पर है। जब तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तो इस गठबंधन की अटकलें तेज हो गई। इन तीनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को लेकर बातचीत हुई। लोकसभा चुनाव 2024 में ये पार्टी NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

इससे पहले तेलुगु देशम पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही थी। लेकिन बाद में इन दोनों के बीच का गठबंधन टूट गया। जब यह गठबंधन टूटा था, तब एन चंद्रबाबू नायडू आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं का कहना है कि गठबंधन को लेकर ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि बीजेपी यहां 6 संसदीय सीटों पर लड़ना चाहती है। जबकि चंद्रबाबू नायडू भाजपा के लिए केवल 4 सीटें राजमुंदरी, तिरूपति, राजमपेट और अराकू की सीट देना चाहती है। चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि बीजेपी और जनसेना को मिलाकर 6 सीटें दी जाएंगी।

वहीं, ताजा जानकारी के मुताबिक, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान तीनों के बीच संभावित गठबंधन को लेकर बात हुई है।

इसके बाद, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि नायडू एनडीए के साथ मिलकर अगले लोकसभा चुनाव में शिरकत करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी