श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में इन 8 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मोदी सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पढ़ें, पूरी खबर...
lok sabha election 2024 third phase voting amit shah scindia mandaviya

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

1- अमित शाह

अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2019 में हुए चुनाव में शाह को जीत मिली थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल से है।

2- ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से है। पिछली बार सिंधिया को गुना सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के डॉ. केपी यादव ने हराया था।

3- एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला सपा के सुरेश चंद्र कर्दम और बसपा की पूजा अमरोही से है। पिछली बार बघेल ने बसपा के मनोज कुमार सोनी को 2 लाख 11 हजार 546 मतों से करारी शिकस्त दी थी।

4- मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुजरात की पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ललितभाई वसोया से है। यहां से 2019 में रमेशभाई लवजी भाई धाड़ुक को जीत मिली थी।

5- नारायण राणे

नारायण राणे महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के विनायक राउत से है। इस सीट पर 2019 में राउत को जीत मिली थी।

6- श्रीपद येस्सो नाइक

श्रीपद येस्सो नाइक बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग के साथ पर्यटन राज्य मंत्री हैं। वे उत्तर गोवा से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के रमाकांत खलप से है। पिछली बार 2019 में नाइक ने यहां से जीत दर्ज की थी।

7- प्रल्हाद जोशी

प्रल्हाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विनोद आसुती से है। यहां से 2019 में जोशी को जीत मिली थी।

8- परषोत्तम रुपाला

परषोत्तम रुपाला गुजरात की राजकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के परेश धनानी से हैं। पिछली बार यहां से बीजेपी के मोहन कुंदरिया को जीत मिली थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Kisan 19th Installment
PM नरेंद्र मोदी आज भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी
pm modi (2)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ
atishi
आतिशी बनी दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष, AAP के विधायक दल ने किया समर्थन
virat kohli
विराट कोहली की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से दी मात
IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी