Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आतिशी बनी दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष, AAP के विधायक दल ने किया समर्थन

AAP Leader of Opposition: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल ने रविवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता विपक्ष चुना गया।
atishi

AAP Leader of Opposition: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल ने रविवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता विपक्ष चुना गया। यह निर्णय आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल, आतिशी, गोपाल राय और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।

आतिशी को नेता विपक्ष चुने जाने पर गोपाल राय ने दी प्रतिक्रिया

गोपाल राय ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतिशी को नेता विपक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने आतिशी का समर्थन किया। गोपाल राय ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों की रक्षा करना और बीजेपी द्वारा किए गए वादों को पूरा कराना, यह नेता विपक्ष की जिम्मेदारी होगी।

आतिशी ने नेता विपक्ष चुने जाने पर दी प्रतिक्रिया

नेता विपक्ष चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक मजबूत विपक्ष के रूप में हम काम करके यह दिखाएंगे। आतिशी ने मोदी जी के वादे का हवाला दिया कि पहली कैबिनेट में 8 मार्च तक महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये आएंगे, और इसे पूरा कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

आतिशी के नेता विपक्ष चुने जाने के महत्व

आतिशी के नेता विपक्ष चुने जाने का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का फैसला किया है। आतिशी के नेतृत्व में, आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर सरकार को जवाबदेह ठहराएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग