Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंडिया गठबंधन को लगा एक ओर झटका, फारूक अब्दुल्ला ने कहा अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

LOK SABHA ELECTION 2024 | JAMMU & KASHMIR | Farooq Abdullah | INDIA ALLIANCE | NDA | SHRESHTH BHARAT |

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। साथ ही नेशनल काफ्रेंस चीफ ने एनडीए में शामिल होने के संकेत दिये हैं।

नेशनस काफ्रेंस के अध्यक्ष एंव सासंद फारूक अब्दुल्ला ने गुरूवार यानि आज श्री नगर में प्रेस काफ्रेंस को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन को एक ओर बड़ा झटका दे दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा इस बात में कोई शक नहीं है कि नेशनल काफ्रेंस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। फारूख ने कहा कि जम्मु-कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने हैं, जहां तक सीट शेयरिंग की बात हैं तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इतना ही नही फारूक अब्दुल्ला ने भविष्य में NDA में शामिल होने के भी संकेत दे दिये हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है। एक के बाद एक राजनीतिक दल इंडिया एलायंस से पलड़ा झाड़ते नजर आ रहें हैं। सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमों ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पहले ममता की पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया था, लेकिन कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी और नेताओं के बीच कहासुनी के बाद टीएमसी ने राज्य की 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता भगवंत मान ने पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पहले AAP की ओर से कांग्रेस को 6 सीटों का ऑफर की गई थीं। लेकिन बाद में बातचीत फेल हो गई, और पंजाब के मुख्यमंत्री ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। बता दें दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का ऑफर दिया गया है, उसके लिए भी कुछ ही दिन दिए गए हैं कि कांग्रेस पार्टी इसको लेकर जल्द ही क्लीयर करे, नहीं तो हम सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग