Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

10 मार्च को आएगी BJP की दूसरी लिस्ट, इन राज्यों के उम्मीदवारों पर होगी नजर

BJP | SECOND LIST | LOKSABHA CHUNAV | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 400 पार का सपना देख रही है। इसी कड़ी में उन्होंने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी हैं। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी 150 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड और दिल्ली की बीच हुई सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी वहीं हरियाणा की 8 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की अभी तक राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल, हरियाणा और उड़ीसा के कोर ग्रुप के साथ बैठक हो चुकी हैं। इस क्रम में महाराष्ट्र पर सबकी नज़रें थी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 150 सीटों के नाम तय कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। वहीं कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि बिहार में पेच फंसा हुआ है। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। असल में भाजपा यहां से खुद को कम से कम 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं।

वहीं, जदयू को अधिकतम 13, उपेंद्र कुशवाहा को दो, जितिन राम मांझी को एक सीट देना चाहती है। लोजपा को भारतीय जनता पार्टी पार्टी 5 से अधिक सीट नहीं देना चाह रही, उसके लिए है कि लोकसभा की दोनों दलों को पहले की तरह छह-छह सीटों पर अपने दावे देते रहे हैं। इसके अलावा भाजपा और जैदियों में कुछ सीटों की अदला-बदली भी होनी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार