Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mahashivratri 2024: ये है सबसे ऊंचा शिवलिंग, आप भी कीजिए दर्शन

Lord Shiva| Maha Shivratri | Shreshth bharat

शिव भक्त महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल चुके हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह की कांवड़ लेकर निकलते हैं, जिससे उनकी मनोकामना पूरी जाए। लेकिन क्या आपको पता है कि किस शहर में सबसे ऊंचा शिवलिंग है?

नाथों के नाथ भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देवभूमि के कई स्थानों पर पौराणिक मंदिर और मठ स्थित हैं। अगर हम बात करें भगवान शिव की तो ऋषिकेश में भोलेनाथ का एक ऐसा शिवलिंग वाला मंदिर है, जहां पूरे उत्तराखंड में सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित है।

जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषिनगरी के प्राचीन मंदिरों में से एक श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर की। इस धर्मस्थल पर रोजाना महारुद्राभिषेक का आयोजन करवाया जाता है। लक्ष्मण झूला गंगा किनारे स्थित इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो मंदिर की स्थापना संत श्री सच्चा बाबा द्वारा की गई थी। इसलिए इसे सच्चा अखिलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यहां शिवजी की सबसे बड़ी पूजा, जिसे महारुद्राभिषेक कहा जाता है, उसकी शुरुआत संत सच्चा बाबा द्वारा ही की गई थी। तब से हर रोज महारुद्राभिषेक होता है।

इस मंदिर को लेकर पुजारी दावा करते हैं कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग उत्तराखंड राज्य का सबसे ऊंचा शिवलिंग है। इसकी ऊंचाई लगभग 11 फ़ीट बताई जाती है। ख़ास बात यह है कि इसे एक ही पत्थर से निर्मित किया गया है, जोकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। वहीं, शिवलिंग पर जल और दूध का अभिषेक करने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार