Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्यों मनाया जाता है World No Tobacco Day, जानें इतिहास

वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। साल 1987 में WHO ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मनाने का फैसला लिया था। इस दिन की घोषणा इसलिए की गई थी कि उस समय में भी तम्बाकू...
World No Tobacco Day | tobacco | who | cancer | shreshth bharat

तम्बाकू हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है, लेकिन इसके बाद भी हम इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। धूम्रपान, तम्बाकू या फिर किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

बीड़ी, सिगरेट और गुटखा खाने से शरीर के अंगों को भारी नुकसान होता है। लगातार धूम्रपान करने से धमनियों में कमजोरी होने लगती है, जिसकी वजह से कोरोनरी हार्ट डिजीज और ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्या होने लगती है। धूम्रपान को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में कहा गया है कि धूम्रपान की वजह से कैंसर ही नहीं, बल्कि हार्ट अटैक भी होता है।

आपको बता दें, हर साल लोगों को धूम्रपान से रोकने के लिए या इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए 31 मई यानी कि आज के दिन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि तम्बाकू से हमारे शरीर के किन अंगों में कैंसर का खतरा रहता है और हम किन उपायों को अपनाकर इससे दूरी बना सकते हैं…

वर्ल्ड नो टोबैको डे क्यों मनाया जाता है?

वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। साल 1987 में WHO ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मनाने का फैसला लिया था। इस दिन की घोषणा इसलिए की गई थी कि उस समय में भी तम्बाकू से लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। इसके बाद इसकी तारीख 31 मई रख दी गई।

एक्सपर्ट से जानें तम्बाकू के कारण होने वाली बीमारियां

डॉ. देबाशीष चौधरी (सीनियर कंसल्टेंट एंड क्लिनिकल लीड, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल) ने तम्बाकू को लेकर कहा था कि तम्बाकू और इसके विभिन्न उत्पादों की आदत हमारे शरीर में कैंसर के खतरे को बढ़ाती है। इससे मुंह, लंग्स, पेट, मूत्राशय, गुर्दे, अग्नाशय और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा बन जाता है।

धूम्रपान का सेवन हमारे दिमाग की रक्त वाहिकाओं की परत में ब्लड क्लॉट तक बनाता है। हाई बीपी की शिकायत बन जाती है। इसी वजह से कई समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। कोरोनरी हार्ट डिजीज रोग, हार्ट अटैक और पुरानी फेफड़ों की बीमारी का खतरा भी तम्बाकू के सेवन के कारण ही बढ़ता है।

तम्बाकू को छोड़ने के उपाय

1. जब भी आपको तम्बाकू खाने की इच्छा हो तो इसे इग्नोर करना चाहिए।

2. ज्यादा ही तलब होने पर आप खुद को किसी काम में बिजी कर लें, जिसकी वजह से आप खुद को धूम्रपान या तम्बाकू सेवन के दूसरे तरीकों से खुद को दूर रख सकते हैं।

3. एक्सपर्ट ने ये भी सलाह दी कि आप स्मोकिंग से बचने के लिए एक्सपर्ट की सुझाई निकोटिन इनहेलर का यूज भी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग