श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Swati Maliwal Case: बिभव के फोन से खुल सकते हैं राज! मुंबई लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

आप की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को मुंबई लेकर पहुंची है। बिभव ने मुंबई में फोन को फार्मेट किया था।
Swati Maliwal Case | Delhi Police | Bibhav Kumar | Shresth Bharat

Swati Maliwal Case: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 मई को सीएम केजरीवाल के घर में उपस्थित सभी लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले के आरोपी बिभव कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। आज पुलिस बिभव के लेकर मुंबई पहुंची है।

दिल्ली पुलिस अब बिभव को लेकर मुंबई पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, बिभव ने मुंबई में फोन को फार्मेट किया था। ऐसे में पुलिस वहां बिभव के फोन से मिटाए गए डेटा को दोबारा हासिल करने के साथ ही यह भी पता लगाएगी कि मुंबई में वह किन-किन लोगों से मिले और उनसे क्या-क्या बात हुई।

मामले की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मोबाइल से खुल सकते हैं बड़े राज
पुलिस सबसे पहले बिभव के मोबाइल डेटा को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को यह अंदेशा है कि इससे बड़ी लीड मिल सकती है। पुलिस ने रविवार शाम को डीवीआर भी जब्त किया था।

पुलिस ने सीन किया था रीक्रीएट
इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर सोमवार को पहले सीएम आवास पहुंची, जहां दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रीएट किया। दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर उस ड्राइंग रूम में भी पहुंची थी, जहां स्वाति मालीवाल ने बिभव पर मारपीट का आरोप लगाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना