श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

PM Narendra Modi Oath Ceremony cabinet-ministers-list

PM Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया। अब इन मंत्रियों का पोर्टफोलियो आने वाले दिनों में मिलेगा। वहीं, पीएम मोदी की मंत्रिमंडल में 20 से ज्यादा राज्यों के मंत्रियों को जगह दी गई है। 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

मोदी की कैबिनेट में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने नड्डा को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। पीएम मोदी की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और डॉ. एस जयशंकर एक बार फिर से मौका मिला है।

बता दें, शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेता भी शामिल हुए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे भी समारोह में मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव में NDA को मिला बहुमत

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल सका, लेकिन पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 543 में से 293 सीट हासिल की, निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 272 है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज