Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: इंडिया टुडे के सर्वे में इस पार्टी की बन रही सरकार

exit-poll-result-2024-lok-sabha-election-live-updates-of-india-today-bjp-congress-seats-prediction

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान आज सकुशल संपन्न हो चुका है। ऐसे में नतीजों से पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इस पोल के जरिए लगेगा। वहीं, गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, इंडिया टुडे के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी जानकारी थोड़ी देर में अपडेट की जाएगी।

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 361-401 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इंडिया गठबंधन को 131-166 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को 8-20 सीटों पर जीत मिल सकती है।

यूपी में भाजपा को बढ़त!

एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा सपा के खाते में 10 से 16, कांग्रेस को 1 से 3, अपना दल को 2 और रालोद को 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

हरियाणा में बीजेपी को नुकसान

हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के के मुताबिक भाजपा को 6-8 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

NDA को मध्य प्रदेश में बंपर जीत?

मध्य प्रदेश में INDIA को 33 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अगर राज्य में NDA की बात करें तो 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024

कुल मतदाता: 96,88,21,926
पुरूष मतदाता: 49,72,31,994
महिला मतदाता: 47,15,41,888
थर्ड जेंडर मतदाता: 48,044

बिहार में NDA को नुकसान

India Today- Axis My India के मुताबिक बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है।

झारखंड में NDA को 8-10 सीटें- एग्जिट पोल

इंडिया टुडे के अनुसार, झारखंड में NDA को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिल सकती है। वहीं, INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है। 

एग्जिट पोल क्या है?

दरअसल, एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग करके जैसे ही मतदाता पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। इसके बाद उन्हीं आंकड़ों के एक साथ किया जाता है, जिसके बाद अनुमान लगाया जाता है कि इस बार किसकी पार्टी बनेगी। हालांकि, 4 जून को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट घोषित करेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी