श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक और नताशा के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाई फोटो

एक्ट्रेस और हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Untitled design (10)

Hardik Natasa Split Rumours: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही हैं। क्रिकेटर की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है तो वहींं पर्सनल लाइफ में भी उनकी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस और हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

नताशा ने इंस्टा से हटाई फोटो और सरनेम

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक के अलग होने की खबर तब चर्चा में आई जब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से पति के साथ वाली फोटो को डिलीट कर दिया। इसी के साथ नताशा ने हार्दिक के सरनेम को भी हटा दिया है। क्रिकेटर ने भी चार मार्च को नताशा के जन्मदिन पर सोशल साइट पर उन्हें विश करते हुए कोई पोस्ट नहीं किया। नताशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ एक फोटो हार्दिक के साथ है, जिसमें वह बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं।

हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी

नताशा और हार्दिक पहली बार एक नाइट क्लब में मिले थे। नताशा उस वक्त ये नहीं जानती थीं कि हार्दिक एक क्रिकेटर हैं। हार्दिक ने इस बारे में बताया था, ‘नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए। जहां हम मिले थे वहां उसने मुझे हैट में देखा था।’ उन्होंने आगे बताया,’मैं रात के एक बजे हैट पहनकर, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा हुआ था। नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है। इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई थी। फिर हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।’

साल 2020 में रचाई शादी

कुछ समय तक नताशा को डेट करने के बाद हार्दिक ने उन्हें अपने माता-पिता से मिलवाया। हालांकि, उस समय हार्दिक के परिवार को इस बात का पता नहीं था कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। साल 2020 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दोनों ने अपनी सगाई का एलान किया। इसके बाद हार्दिक ने नताशा से एक निजी कार्यक्रम में शादी रचा ली। उसी साल जुलाई में क्रिकेटर ने बताया कि वह बाप बनने वाले हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य