Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान, पश्चिम बंगाल में 70% वोटिंग, यूपी दिखा सुस्त

लोकसभा की सात सीट, छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट वोटिंग हो रही है। इस बीच दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आ गया है...
Lok Sabha Election 6th Phase

Lok Sabha Election 6th Phase: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण का मतदान जारी है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग शुरू हुई थी। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का चुनाव होना है। चुनावों के नतीजे 4 जून को आएंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार कौन बाजी मारता है।

लोकसभा की सात सीटों पर चुनाव

आज (24 मई) को लोकसभा की सात सीट, छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट वोटिंग हो रही है। इस बीच दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि कहां कैसा हाल रहा।

दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान

  • बिहार- 45.21%
  • हरियाणा- 46.26%
  • जम्मू-कश्मीर- 44.41%
  • झारखंड- 54.34%
  • दिल्ली- 44.58%
  • ओडिशा- 48.44%
  • उत्तर प्रदेश-43.95%
  • पश्चिम बंगाल- 70.19%

केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ वोट दिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया। 

वही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या (Lok Sabha Election 6th Phase) में मतदान करने की अपील की। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 34.37 फीसदी मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

राजद नेता मनोज झा ने कहा, ‘मैं पहले प्रधानमंत्री से असहमत होता था… अब मुझे प्रधानमंत्री की चिंता हो रही है। वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जुबान कैसी है… कौन सी फिल्में देख देख कर ये डायलॉग लिखे जा रहे हैं?… अगर कोई ये कहने लगे कि मैं दैव्य रास्ते से आया हूं, मेरा जन्म बायोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है, अगर हम और आप ये बात कहें तो लोग कहेंगे कि इसे डॉक्टर के पास ले चलो।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा